Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में 1 अप्रेल से हो जाएंगे बड़े बदलाव, सरकार ने पूरी की तैयारी, जानें क्या-क्या बदलेगा

3 months ago
राजस्थान में 1 अप्रेल से हो जाएंगे बड़े बदलाव, सरकार ने पूरी की तैयारी, जानें क्या-क्या बदलेगा

राजस्थान में 1 अप्रेल से हो जाएंगे बड़े बदलाव, सरकार ने पूरी की तैयारी, जानें क्या-क्या बदलेगा

जयपुर। राजस्थान में 1 अप्रेल से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ जहां हाईवे पर सफर महंगा होगा। वहीं, सरकारी अस्पतालों के समय में भी बदलाव हो जाएगा। इसके अलावा राजस्थान के स्कूलों में पहली बार नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रेल से शुरू होगा। साथ ही गर्मी को देखते हुए सफारी के समय में भी परिवर्तन होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। इन बदलावों का सीधा असर वाहन चालकों सहित आम लोगों पर पड़ेगा। राजस्थान में नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को 1 अप्रेल से अधिक टोल चुकाना होगा। प्रदेश के 170 से अधिक टोल प्लाजाओं पर दरों में बढ़ोतरी की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार कारों के टोल में कोई वृद्धि नहीं की गई है। ज्यादातर बढ़ोतरी कमर्शियल और भारी वाहनों के लिए की गई है, जो 5 से 30 रुपए तक है। रिंग रोड पर निजी और हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए दरें यथावत रखी गई है, जबकि भारी वाहनों के लिए 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जारी नोटिफिकेशन में जयपुर से दिल्ली जाने वाले पुराने हाईवे पर दौलतपुरा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर, जबकि जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर ठीकरिया, बड़गांव, रिंग रोड पर सीतारामपुरा, हिंगोनिया और जयपुर-सीकर राजमार्ग पर टाटियावास टोल बूथ पर बढ़ोतरी की गई है। कार के वार्षिक फास्टैग पास की कीमत में 75 रुपए की वृद्धि की गई है। अब यह पास 3000 रुपए के बजाय 3075 रुपए में बनेगा। इस पास के तहत एक वर्ष में 200 बार टोल पार करने की सुविधा मिलती है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: