Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गोगामेड़ी मेले के लिए बड़ी सुविधा: गोगामेड़ी-अलीगढ़ के बीच चलेगी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन

Bansal
2 weeks ago
गोगामेड़ी मेले के लिए बड़ी सुविधा: गोगामेड़ी-अलीगढ़ के बीच चलेगी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन

गोगामेड़ी मेले के लिए बड़ी सुविधा: गोगामेड़ी-अलीगढ़ के बीच चलेगी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन

गोगामेडी मेले के अवसर पर गोगामेडी-अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 तक आयोजित होने वाले गोगामेडी मेले के दौरान होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए गोगामेडी-अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04749, गोगामेडी-अलीगढ अनारक्षित मेला स्पेशल दिनांक 02.09.26 से 04.09.26 तक (03 ट्रिप) गोगामेडी से 19.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.50 बजे अलीगढ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04750, अलीगढ-गोगामेडी अनारक्षित मेला स्पेशल दिनांक 03.09.26 से 05.09.26 तक (03 ट्रिप) अलीगढ से 06.30 बजे रवाना होकर 17.30 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में तहसील भादरा, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ, रेवाडी, दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी व खुर्जा जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 16 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होगें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: