Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित छह गिरफ्तार

2 weeks ago
बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित छह गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो हिस्ट्रीशीटर भी शािमल है। ऐेस में अंदेशा है कि किसी बड़ी वारदात के लिए योजना बनाई जा रही थी। यह कार्रवाई  हनुमानगढ़ में की गयी है।

 

 जहां पर आईजी के निर्देशों पर हनुमानगढ़ पुलिस टीम ने टाउन थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों और हेरोइन के साथ 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6.17 ग्राम अवैध हेरोइन, एक 12 बोर राइफल, एक .32 बोर पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। साथ ही एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी पकड़ी है।

 


 पुलिस टीम ने चक 14केएसपी रोही में स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध हथियार, कारतूस और हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद गाड़ी में सवार 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नोहर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर सुनील कुमार उर्फ गोलू, लाखासर और हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर रमेश उर्फ धोलू शामिल हैं।

 

 पुलिस के अनुसार सुनील के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित करीब 43 मामले दर्ज हैं। वहीं रमेश के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित 12 मामले दर्ज हैं। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में श्रवण कुमार, जगदीश उर्फ पहलवान, सुरजीत पवार और निखिल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: