Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से फिसले भाव, निवेशकों का रुख बदला

2 months ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से फिसले भाव, निवेशकों का रुख बदला

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से फिसले भाव, निवेशकों का रुख बदला

बीकानेर। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी की कीमत 3,761 रुपए घटकर 2.65 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,116 रुपए की गिरावट के साथ 1.58 लाख रुपए दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 29 जनवरी 2026 को सोना और चांदी दोनों अपने ऑलटाइम हाई स्तर पर पहुंचे थे। उस समय सोना 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि इसके बाद बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अब कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है।

रिकॉर्ड हाई से 18 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना

31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी, जिसके बाद जनवरी में इसमें जबरदस्त तेजी आई और यह 29 जनवरी को 1.76 लाख रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लेकिन अब सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 18 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वही चांदी में सोने की तुलना में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को इसकी कीमत 2.30 लाख रुपए थी, जो बढ़कर 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। लेकिन इसके बाद तेज गिरावट आई और पिछले 49 दिनों में चांदी करीब 1.21 लाख रुपए तक सस्ती हो गई।

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर युद्ध या वैश्विक तनाव के समय सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आती है, लेकिन इस बार स्थिति अलग बनी हुई है। कैश की ओर बढ़ा रुझान: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अनिश्चितता के बीच निवेशक जोखिम कम करना चाहते हैं। ऐसे में कई निवेशक सोना-चांदी बेचकर नकदी जुटाने पर जोर दे रहे हैं। प्रॉफिट बुकिंग का असर: जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ी और कीमतों पर दबाव बना।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: