Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर पुलिस की मुस्तैदी से संभावित बड़ी गैंगवार टली, 5 युवकों को किया गिरफ्तार

rk
7 hours ago
बीकानेर पुलिस की मुस्तैदी से संभावित बड़ी गैंगवार टली, 5 युवकों को किया गिरफ्तार
बीकानेर पुलिस की मुस्तैदी से संभावित बड़ी गैंगवार टली, 5 युवकों को किया गिरफ्तार
 
बीकानेर। गंगाशहर थाना पुलिस ने सुजानदेसर क्षेत्र में संभावित गैंगवार और शांति भंग की आशंका के चलते बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक कैंपर गाड़ी को भी जब्त किया गया है, जिसके मौके पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिले।
 
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सूचना मिली कि दो गुट आपसी रंजिश के चलते काली माता मंदिर क्षेत्र में घूम रहे हैं और कभी भी झगड़ा कर सकते हैं। इस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एक कैंपर गाड़ी में सवार चार संदिग्ध युवकों को रोका। पूछताछ में उन्होंने श्रवण उर्फ कांचली से पुरानी रंजिश होने और उसे नुकसान पहुंचाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने रामनिवास उर्फ रामा, मयूर खान, दीपक कच्छावा और मनीष गहलोत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। वहीं कैंपर गाड़ी के दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
 
इसके बाद पुलिस ने दूसरे गुट की तलाश में कार्रवाई करते हुए काली माता मंदिर के पास से जयनारायण नामक युवक को पकड़ा, जो श्रवण उर्फ कांचली का साथी बताया जा रहा है और विरोधी गुट की निगरानी कर रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों को हवालात में बंद कर दिया है और उनके खिलाफ इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं मुख्य आरोपी श्रवण उर्फ कांचली और उसके साथियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ी वारदात हो सकती थी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: