Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

श्रीकोलायत को मिली बड़ी सौगात: कोलायत-राववाला रोडवेज बस सेवा शुरू, ग्रामीणों ने किया स्वागत

1 month ago
श्रीकोलायत को मिली बड़ी सौगात: कोलायत-राववाला रोडवेज बस सेवा शुरू, ग्रामीणों ने किया स्वागत

श्रीकोलायत को मिली बड़ी सौगात: कोलायत-राववाला रोडवेज बस सेवा शुरू, ग्रामीणों ने किया स्वागत

बीकानेर: श्रीकोलायत क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए कोलायत से राववाला तक राजस्थान रोडवेज की नियमित बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस के शुभारंभ पर ग्रामीणों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने माला पहनाकर चालक-परिचालक का स्वागत किया और खुशी जताई। बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर भाजपा नेता बलदेव गहलोत, पूर्व मंडल अध्यक्ष छगन प्रजापत, जयकुमार यादव, महेंद्र पारीक, लक्ष्मण राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान बस चालक जसपाल सिंह सरदार और परिचालक अनिल कुमार यादव का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

निर्धारित समय के अनुसार रोडवेज बस प्रतिदिन शाम 5:05 बजे बीकानेर से रवाना होकर श्रीकोलायत पहुंचेगी। इसके बाद शाम 6:10 बजे कोलायत से सांखला, बिठनोक और बज्जू होते हुए राववाला के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में बस अगले दिन सुबह 9:10 बजे श्रीकोलायत पहुंचेगी और 10:00 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

पूर्व मंडल अध्यक्ष छगन प्रजापत ने बताया कि इस बस सेवा की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि नई सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।

ग्रामीणों ने राज्य सरकार और रोडवेज प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में क्षेत्र की जरूरत के अनुसार अन्य मार्गों पर भी बस सेवाओं का विस्तार करने की मांग की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: