Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:हजारो के नकली नोट बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

2 months ago
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:हजारो के नकली नोट बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:हजारो के नकली नोट बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के कारोबार का खुलासा किया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नकली नोट जब्त किए हैं और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन में श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में की।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 500-500 रुपए के 156 नकली नोट बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 78 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले प्रिंटर, कट्टर मशीन और अन्य सामग्री भी जब्त की है।

थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि जब्त किए गए सभी नकली नोटों को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में आशीष, नारायण, श्यामलाल और जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: