Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, ईरान जंग से 24 दिन में सोना ₹20 हजार सस्ता, चांदी ₹47 हजार नीचे आई, देखे आज के भाव

rk
2 months ago
सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, ईरान जंग से 24 दिन में सोना ₹20 हजार सस्ता, चांदी ₹47 हजार नीचे आई, देखे आज के भाव
सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, ईरान जंग से 24 दिन में सोना ₹20 हजार सस्ता, चांदी ₹47 हजार नीचे आई, देखे आज के भाव 
 
नई दिल्ली/मुंबई। सर्राफा बाजार में 23 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह भारी गिरावट के साथ खुले दाम शाम तक आंशिक रिकवरी के साथ बंद हुए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, दिनभर बाजार में अस्थिरता बनी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना सुबह ₹12,077 की गिरावट के साथ ₹1.35 लाख पर खुला। हालांकि दिनभर के कारोबार के बाद इसमें सुधार आया और यह ₹7,649 की रिकवरी के साथ ₹1.40 लाख पर बंद हुआ। इससे पहले सोने का भाव ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम था।
 
चांदी: तेज गिरावट के बाद उछाल: एक किलो चांदी की कीमत सुबह ₹30,864 टूटकर ₹2.01 लाख पर पहुंच गई। लेकिन शाम तक इसमें भी सुधार हुआ और ₹17,760 की बढ़त के साथ ₹2.19 लाख प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पहले चांदी का भाव ₹2.32 लाख प्रति किलो था।
 
40 साल की सबसे बड़ी गिरावट का दावा: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोने में इस तरह की बड़ी गिरावट पिछले 40 वर्षों में कम ही देखने को मिली है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव बताया जा रहा है, जिससे ग्लोबल मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव आया है।
 
24 दिन में भारी गिरावट- सोना: ₹19,528 तक सस्ता, चांदी: ₹47,440 तक गिरावट
सोने का सफर: तेजी से गिरावट तक। 31 दिसंबर 2025: ₹1.33 लाख। 29 जनवरी 2026 (ऑल टाइम हाई): ₹1.76 लाख। मौजूदा स्तर: ₹1.40 लाख
अपने उच्चतम स्तर से सोना करीब ₹36,552 सस्ता हो चुका है।
चांदी में बड़ा क्रैश -31 दिसंबर 2025: ₹2.30 लाख। 29 जनवरी 2026 (ऑल टाइम हाई): ₹3.86 लाख। मौजूदा स्तर: ₹2.19 लाख। पिछले 53 दिनों में चांदी ₹1.67 लाख तक टूट चुकी है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: