पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर और दो साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर और दो साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
बीकानेर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेरूणा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब दो वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देशनोक थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और वृत्ताधिकारी श्रीडूंगरगढ़ के सुपरविजन में थाना प्रभारी ईश्वरचंद के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। टीम ने स्थायी गिरफ्तारी वारंटी सुखराम गोदारा पुत्र फुसाराम जाट, उम्र 45 वर्ष, निवासी बरसिंहसर को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था।
हिस्ट्रीशीटर भी गिरफ्तार
पुलिस कार्रवाई के दौरान देशनोक थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सुखराम गोदारा को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा विधि से संघर्षरत एक बालक से संबंधित स्थायी गिरफ्तारी वारंट का भी निष्पादन किया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी ईश्वरचंद, सहायक उप निरीक्षक भामूसिंह, कांस्टेबल मयाराम, सुरेंद्र और राकेश शामिल रहे। वहीं विशेष भूमिका में कांस्टेबल मुकेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस के अनुसार अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ