बीकानेर संभाग में पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 लोग गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी, हथियार और गाडिय़ा भी जब्त
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में चुरू क्षेत्र में की गयी है। जहां पर पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बड़ी वारदात को समय रहते विफल करते हुए कई लोगों को गिरफ्ताार किया है। जो कि अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है।
चूरू पुलिस ने आरबीजी गैंग के 24 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग के सदस्य अपने प्रतिद्वंद्वी देवकरण उर्फ देवला जाट की हत्या की साजिश रच रहे थे। देवला जाट भी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसका आरबीजी गैंग से लंबे समय से खूनी विवाद चल रहा है।
इसी रंजिश के चलते गैंग हत्या की योजना पर काम कर रहा था। 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अवैध देशी पिस्टल, 29 जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो और छह बोलेरो कैंपर जब्त किए हैं। पूरे मामले में संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ