Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर संभाग में पुलिस का बड़ा एक्शन, लॉरेंस गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, 3 पिस्टल जब्त

2 weeks ago
बीकानेर संभाग में पुलिस का बड़ा एक्शन, लॉरेंस गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, 3 पिस्टल जब्त

खुलासा न्यूज,बीकानेर। 50 करोड़ की रंगदारी मांगने और फायरिंग के मामले में पुलिस ने लॉरेंस गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ क्षेत्र में की गयी है। जहां पर महाराष्ट्र के पुणे में एक स्टील कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग और 50 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने लॉरेंस गैंग से जुड़े मुख्य शूटर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 3 विदेशी पिस्टल, 3 मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना 22 जून 2026 को पुणे के फुरसुंगी थाना क्षेत्र में स्थित एच विकास स्टील कंपनी के कार्यालय में हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने देर रात अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना के बाद रंगदारी और जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुणे पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी और खुफिया इनपुट से पता चला कि आरोपी हनुमानगढ़ क्षेत्र में हो सकते हैं। जिसके बाद टीमों ने दबिश देकर तीन को पकड़ा है 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: