Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एसपी के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब की भट्टिया सहित दो आरोपियों को दबोचा

2 months ago
एसपी के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब की भट्टिया सहित दो आरोपियों को दबोचा


एसपी के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध शराब की भट्टिया सहित दो आरोपियों को दबोचा
बीकानेर।  नशा मुक्ती अभियान के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ’ में रणजीतपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथकड़ शराब बनाने वाली दो अलग-अलग चालू भट्टियों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से कुल 9.5 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की, वहीं करीब 180 लीटर कच्चा लाहण मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल व सीओ कोलायत संग्राम सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने सटीक सूचना के आधार पर 29 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
पहले मामले में चक 25 डीओबीबी क्षेत्र में धर्मसिंह (70) को अवैध शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी ने सब्जी की खेती की आड़ में सरकारी जमीन पर भट्टी लगाकर शराब बनानी शुरू कर रखी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 लीटर शराब और करीब 120 लीटर लाहण बरामद किया, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।
वहीं दूसरे मामले में चक 1 एएम राववाला निवासी जसवीर सिंह उर्फ जगसीर सिंह (55) को खेत में भट्टी लगाकर शराब बनाते पकड़ा गया। आरोपी शाम के समय पशुओं के चारे की आड़ में भट्टी चलाता था। पुलिस ने यहां से 4.5 लीटर शराब और करीब 60 लीटर लाहण बरामद कर नष्ट किया।
दोनों मामलों में पुलिस ने राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
कार्रवाई में एएसआई आनंद सिंह, कांस्टेबल प्रतापदान, राजू चौधरी, लालाराम व जगदीश कुमार सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में कांस्टेबल प्रतापदान द्वारा दी गई सटीक सूचना की अहम भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: