पुलिस की बड़ी कार्यवाही: एक दर्जन के आस पास वांछित अपराधियों को दबोचा
पुलिस की बड़ी कार्यवाही: एक दर्जन के आस पास वांछित अपराधियों को दबोचा
बीकानेर। पांचू पुलिस ने वांछित अपराधी मोहनलाल खुडीया को गिरफ्तार किया है, आरोपी 11 वारंटों में फरार चल रहा था। इन वारंटों में 6 गिरफ्तारी वारंट और 5 स्थायी वारंट शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत की गई।
वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीकानेर रेंज महानिरीक्षक ओमप्रकाश , जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीना के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। नोखा पुलिस उप अधीक्षक जरनैलसिंह ने इस अभियान का निकट पर्यवेक्षण किया।पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में एक टीम ने अदालत से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे आरोपी मोहनलाल खुडीया को दबोचा। कोर्ट द्वारा जारी 6 गिरफ्तारी वारंट और 5 स्थायी वारंट में काफी समय से फरार चल रहा था।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पांचू थाना के 8 और अन्य थानों के 5 स्थायी वारंटों का निस्तारण किया गया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद, हैडकांस्टेबल राणाराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, महिला कांस्टेबल जमना और कांस्टेबल खुशराज शामिल थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ