Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अग्निवीर वायु भर्ती में युवाओं के लिए बड़ी राहत, अब ये होगी आयु सीमाआवेदन

rk
3 months ago
अग्निवीर वायु भर्ती में युवाओं के लिए बड़ी राहत, अब ये होगी आयु सीमाआवेदन

अग्निवीर वायु भर्ती में युवाओं के लिए बड़ी राहत, अब ये होगी आयु सीमाआवेदन

खुलासा ऑनलाइन। युवाओं के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना की अग्निवीर वायु भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी गई है। अब पहले जहां अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष थी, वहीं अब 22 वर्ष तक के युवा भी आवेदन कर सकेंगे।इस फैसले से उन युवाओं को बड़ा फायदा मिलेगा जो आयु सीमा के कारण पहले आवेदन नहीं कर पा रहे थे। वायुसैनिक चयन केंद्र के कमान अधिकारी अभिषेक कटोच ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से दोबारा शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

हाल ही में जारी किए गए कोरिजेंडम के माध्यम से आयु सीमा में बदलाव की जानकारी दी गई है। नए नियमों के अनुसार अब ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच है। इन दोनों तिथियों को मान्य माना जाएगा। इस बदलाव के बाद अधिक संख्या में युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अग्निवीर वायु भर्ती के माध्यम से युवाओं को देश की सेवा करने का मौका मिलता है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और मेडिकल परीक्षण जैसे चरण शामिल होते हैं। इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को वायुसेना में अग्निवीर के रूप में नियुक्त किया जाता है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: