Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला, कर्मचारी ने लाभार्थी के खातों में डालने वाले रुपये अपने रिश्तेदारों के खाते में डालवाए करोड़ों रुपये की हेराफेरी

Solar 2
6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला, कर्मचारी ने लाभार्थी के खातों में डालने वाले रुपये अपने रिश्तेदारों के खाते में डालवाए करोड़ों रुपये की हेराफेरी


प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला, कर्मचारी ने लाभार्थी के खातों में डालने वाले रुपये अपने रिश्तेदारों के खाते में डालवाए करोड़ों रुपये की हेराफेरी
बीकानेर। बीकानेर की देशनोक नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े भुगतान में करीब 2.83 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि पालिका के एक कर्मचारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में रुपए देने के बजाय रिश्तेदारों के खातों में रुपए जमा करवा दिए। इसमें 49 बिलों में हेराफेरी की सूचना है। आरोपी लाभार्थी का नाम लिख कर अकाउंट नंबर अपने परिजनों के दे देता था।
नगर पालिका की ओर से 5 अक्टूबर 2026 को अधिशासी अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि स्वायत शासन विभाग के निदेशक को पत्र दिया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में कार्यरत कर्मचारी सुरेंद्र सिंह टिंडल ने सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए ये राशि अपने परिचितों के खाते में ट्रांसफर करवा ली। पत्र में बताया गया है कि संबंधित कर्मचारी के कार्यकाल से जुड़े भुगतान की जांच के लिए समिति गठित की गई थी।
नगर पालिका की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर अधिशासी अधिकारी ने बुधवार को बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा से मुलाकात कर शिकायत पत्र, जांच रिपोर्ट और एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र सौंपा। एसपी ने मामले में संबंधित थानाधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।
49 बिलों की जांच में 2.83 करोड़ की राशि जांच के दायरे में
जांच समिति ने नवंबर 2025 से जून 2026 तक के बिलों की जांच की। रिपोर्ट के अनुसार कुल 49 बिलों का निरीक्षण किया गया। इनमें भुगतान की कुल राशि 8.65 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है, जबकि रिकॉर्ड के अनुसार करीब 4.91 करोड़ रुपए जमा किए गए और 2.83 करोड़ रुपए की राशि शेष पाई गई। नगर पालिका ने जांच के आधार पर उक्त राशि के गबन का आरोप लगाया है।
पक्ष रखने का अवसर भी दिया था
नगर पालिका के पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित कर्मचारी ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की और राजकीय राशि से संबंधित रिकॉर्ड एवं भुगतान प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं कीं। विभागीय जांच में कर्मचारी को अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया था, लेकिन पत्र के अनुसार वह जांच समिति के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ और संबंधित रिकॉर्ड जमा नहीं करवाए।
84 लाख जमा भी करवाए
निदेशक को भेजे पत्र में अधिशासी अधिकारी रविंद्र सिंह ने लिखा है कि कार्मिक सुरेंद्र सिंह ने नगर पालिका देशनोक में प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में कार्यरत रहते हुए गलत लाभार्थियों के खाते में 84 लाख रुपए जमा करा दिए गए। ये राशि नोटिस देने के बाद जमा करवाई गई। गड़बड़ी की भनक लगने पर पालिका ने टिंडल की ओर से किए गए सभी भुगतान की जांच की तो 2 करोड़ 83 लाख रुपए का भुगतान अवैध लाभार्थियों के खाते में करने का मामला उजागर हुआ। इसमें 84 लाख रुपए जमा करवा दिए गए। फिर भी एक करोड़ 99 लाख 80 हजार रुपए की वसूली बनती है।
सितंबर में किया था सस्पेंड
अधिशासी अधिकारी रविंद्र सिंह ने  को बताया कि टिंडल को 23 सितम्बर को ही सस्पेंड कर दिया गया है। ये राशि कैसे जमा हुई? इस सवाल पर सिंह ने बताया कि संबंधित बिल पर वो सही लाभार्थी का नाम लिखता था और अंदर एकाउंट नंबर अपने परिचित व परिजन के लिख देता था। ऐसे में अधिकारी लाभार्थी का नाम देखकर स्वीकृति दे देते थे। ये राशि गलत खातों में जमा हो जाती थी। ये राशि पत्नी, साले और रिश्तेदारों के खातों में भी जमा करवाई गई थी।
एसपी ने थानाधिकारी को जांच के दिए निर्देश
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बुधवार को एसपी मृदुल कच्छावा से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत, जांच रिपोर्ट और एफआईआर के लिए पत्र सौंपा। इसके बाद एसपी ने संबंधित थानाधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
अधिशासी अधिकारी के अनुसार, संबंधित कर्मचारी सरकारी सेवा में है, इसलिए पुलिस स्तर पर जांच के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: