Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी सफलता: 30 दिनों में 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को लौटाए

2 weeks ago
बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी सफलता: 30 दिनों में 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को लौटाए
बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी सफलता: 30 दिनों में 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को लौटाए
 
बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से पिछले 30 दिनों में 100 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया।
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओम प्रकाश (आईपीएस) के निर्देशन में रेंज कार्यालय की सोशल मीडिया सेल ने CEIR पोर्टल के जरिए कार्रवाई करते हुए बीकानेर रेंज के जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए।
पुलिस के अनुसार, 3 दिन से लेकर 4 वर्ष पहले तक गुम हुए मोबाइल फोन भी CEIR पोर्टल की मदद से सफलतापूर्वक ट्रेस किए गए। बरामद किए गए 100 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।
मंगलवार 14 जुलाई 2026 को आयोजित कार्यक्रम में महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज द्वारा बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर शीघ्र ट्रेस किया जा सके। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा, सहायक पुलिस अधीक्षक (वृत सदर) अनुराधा कालिया, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युववेंद्रपाल सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक प्रह्लाद राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: