Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बंद मकान में लाखों की चोरी, 4 किलो चांदी और सोने के जेवरात ले उड़े चोर

1 month ago
बंद मकान में लाखों की चोरी, 4 किलो चांदी और सोने के जेवरात ले उड़े चोर

बंद मकान में लाखों की चोरी, 4 किलो चांदी और सोने के जेवरात ले उड़े चोर

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र की कानपुरा बस्ती में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित इंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि वह पारिवारिक कार्य से बाहर गए हुए थे और मकान कई दिनों से बंद था। बुधवार को लौटने पर मुख्य दरवाजे के ताले और कुंडियां टूटी मिलीं। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉक भी टूटे हुए थे।

पीड़ित के अनुसार चोर करीब 4 किलो चांदी के आभूषण और सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में बेटी के हाथ-पैरों के कड़े, कानों के टॉप्स, झुमके, दो जोड़ी पायल, दो चांदी के कमर कंदोरे, चार जोड़ी बिछिया, चांदी के सिक्के, माथे की रखड़ी सहित अन्य कीमती आभूषण शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घर कई दिनों से बंद होने का फायदा उठाकर चोर रात के समय ताले तोड़कर अंदर घुसे और आराम से जेवरात समेटकर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर नोखा पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले मकान की रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: