Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर कोर्ट रूम में रील बनाना युवक को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

rk
3 months ago
बीकानेर कोर्ट रूम में रील बनाना युवक को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

बीकानेर कोर्ट रूम में रील बनाना युवक को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज 

खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर कोर्ट परिसर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने पुष्पेंद्र सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना बीकानेर कोर्ट परिसर की है। इस संबंध में सेशन कोर्ट में तैनात होमगार्ड मनीष पारीक ने सदर पुलिस थाना में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के ग्राम न्यायालय बीकानेर के न्यायालय कक्ष में अन्य व्यक्तियों के साथ अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया और जानबूझकर कोर्ट कक्ष के अंदर वीडियो बनाया। बताया गया है कि आरोपियों ने इस वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया, जिससे आमजन के बीच न्यायपालिका की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में बीकानेर कोर्ट परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दो युवक नजर आ रहे थे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE #Bikaner courtroom
Share: