Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति और मासूम बच्ची गंभीर घायल

rk
1 week ago
सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति और मासूम बच्ची गंभीर घायल

सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति और मासूम बच्ची गंभीर घायल

बीकानेर। श्रीकोलायत क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दियातरा गांव के पास नंदनवन गोशाला से पहले स्थित मुर्गी फार्म के निकट करीब एक बजे हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार घायल बाइक चालक की पहचान मंडाल निवासी 53 वर्षीय पुखराज पुत्र जोगाराम के रूप में हुई है। वहीं बाइक पर सवार करीब पांच वर्षीय बच्ची भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों दियातरा गांव में किसी घरेलू कार्य से आए थे और वापसी के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीषण गर्मी के चलते उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायलों की सहायता की। इसी दौरान रास्ते में एंबुलेंस मिलने पर दोनों घायलों को तत्काल कोलायत अस्पताल पहुंचाया गया। कोलायत अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। जहा  पुखराज की हालत नाजुक बनी हुई है तथा उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

घटना की सूचना मिलने पर कोलायत थाने के एएसआई रोहितास मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को दियातरा चौकी पहुंचाकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: