Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

व्यक्ति पर हमला, 45 हजार और मोबाइल लूटे,8-9 युवकों ने लाठी-डंडों से वार किया, मामला दर्ज

Bansal
6 months ago
व्यक्ति पर हमला, 45 हजार और मोबाइल लूटे,8-9 युवकों ने लाठी-डंडों से वार किया, मामला दर्ज


 व्यक्ति पर हमला, 45 हजार और मोबाइल लूटे,8-9 युवकों ने लाठी-डंडों से वार किया, मामला दर्ज
बीकानेर।  नापासर थाना क्षेत्र में मंगलवार को व्यक्ति पर हमला कर नकदी और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। नौरंगदेसर निवासी तुलछाराम नायक ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना सींथल रोड स्थित सांई बाबा मंदिर के पास हुई, जहां तुलछाराम टाइल्स खरीदने आए थे।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार 10 मार्च को तुलछाराम अपने बड़े भाई मूलाराम, भतीजे मुखराम और दो बच्चों के साथ कैंपर गाड़ी में टाइल्स लेने पहुंचे थे। टाइल्स देखने के बाद जैसे ही वे बाहर निकले, तीन बाइकों पर सवार 8-9 अज्ञात युवक लाठी-डंडे लेकर वहां आ गए। आरोपियों में से दो ने अपना चेहरा ढका हुआ था।
तुलछाराम और उनके भाई मूलाराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान युवक ने लोहे के हथियार से तुलछाराम के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।
हमले के दौरान आरोपियों ने तुलछाराम की जेब से टाइल्स खरीदने के लिए रखे करीब 45 हजार रुपए और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की बाइक का नंबर भी बताया है।
नापासर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि मामले की जांच एएसआई लक्ष्मण नेहरा कर रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: