Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: व्यक्ति ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

1 month ago
बीकानेर: व्यक्ति ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर: व्यक्ति ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर/नागौर। बीकानेर निवासी एक व्यक्ति द्वारा नागौर के एक होटल में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना नागौर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल की है, जहां गुरुवार को एक व्यक्ति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, बीकानेर के पुराना पावर हाउस के सामने रहने वाले 45 वर्षीय श्याम सुंदर जीनगर ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर मौके की वीडियोग्राफी करवाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस के अनुसार परिजनों के नागौर पहुंचने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले काफी समय से उक्त होटल में ठहरा हुआ था। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: