Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Bansal
2 weeks ago
मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर थाना क्षेत्र की है। जहां पर कस्बे से दो किलोमीटर दूर सुरनाणा  की तरफ रेलवे ट्रैक पर युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुम्भाणा बास निवासी बृजलाल के रूप में हुई है।

 

 

सूचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। युवक दुलमेरा स्टेशन साइड पिलर संख्या 149/12 के पास मालगाड़ी की चपेट में आया। घटना के तुरंत बाद मालगाड़ी के पायलट ने ट्रेन रोक दी और रेलवे स्टेशन पर इसकी सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को ट्रेन के नीचे से हटवाकर जरूरी कार्रवाई की। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: