बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना रात की है। बताया जा रहा है जोड़बीड मार्ग पर बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।
कार्यकर्ताओं ने शव को घटनास्थल से उदयरामसर रेलवे स्टेशन पहुंचाया। इसके बाद जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की टीम के मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल व कानूनी कार्रवाई की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया। मृतक की पहचान कमल कुमार पुत्र हरि प्रकाश निवासी जेल रोड, बीकानेर के रूप में हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ