Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

दोस्त की तौलिये से गला घोंटकर हत्या:रुपयों के लेनदेन में हुआ था विवाद; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

5 days ago
दोस्त की तौलिये से गला घोंटकर हत्या:रुपयों के लेनदेन में हुआ था विवाद; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

दोस्त की तौलिये से गला घोंटकर हत्या:रुपयों के लेनदेन में हुआ था विवाद; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
बीकानेर।  बीकानेर में दोस्त के साथ सडक़ पर मारपीट करने के बाद तौलिये से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद फरार हुए दो आरोपियों में से एक को पुलिस ने महज पांच घंटे में ही दबोच लिया था। जिसे आज गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
मामला 20 जुलाई को बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ था।
दोस्त की तौलिये से गला घोंटकर हत्या, दोनों आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को यूनुस अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई मोहम्मद साबिर के साथ मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू और सोहिल देवड़ा उर्फ मोईनुद्दीन उर्फ एफडी ने सडक़ पर मारपीट की। इसके बाद तौलिये से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने बनाई विशेष टीम
घटना के बाद कोतवाली थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी अनुज डाल के निर्देशन में थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पांच घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू (39) निवासी लक्ष्मीनाथजी घाटी रोड को वारदात के करीब पांच घंटे में पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में विस्तृत जांच जारी है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: