हत्या के मामले में पंाच हजार का इनामी गिरफ्तार, कई महानगरों में काटी थी फरारी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस टीम ने एसपी के निर्देशन में थानाधिकारी सुमन शेखावत की टीम ने की है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। 30 नवंबर 2025 को परिवादी लक्ष्मीनारायण ने इस सम्बंध में प्रकरण दर्ज करवाते हुए बताया था कि मेरा भाई अशोक कुमार जनरल आईटम की दुकान करता था। 29 नवंबर को रात के समय में उसकी दुकान पर आरोपियों ने अपहरण कर लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
जिसके बाद इस मारपीट में घायल उसके भाई की मोत हो गयी थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किए। आरोपी गिरफ्तारी के डर से रूहपोश हो गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने थानाधिकारी की अगुवाई में आरोपी के लोकेशन के बारे में जानकारी जुटाई।
जानकारी जुटाकर एक टीम को मुंबई के लिए रवाना किया गया। आरोपी चतुर प्रवृति होने के कारण अपनी गिरफ्तारी के डर से एक स्थान पर दो दिनों के दरमियान ही जगह बदल लेता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मजदूर, कॉरपेंटर का रूप धारण करते हुए पकडऩे का प्रयास किया गया लेकिन आरोपी को भनक लग गयी और वह मौके से इधर उधर हो गया। पुलिस के डर से आरोपी ने गुडग़ांव, अहमदाबाद, गांधीनगर में मजदूर के रूप में कार्य करने लगा
। जिसके बाद पुलिस टीम ने गोपालराम पुत्र बागाराम को दस्तयाब कियसा गया और पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में थानाधिकारी सुमन शेखावत, चरण सिंह, रघुवीर सिंह, नारायणदान, दिनेश, कैलाशदान शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ