Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पिता ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का लगाया आरोप

1 day ago
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पिता ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का लगाया आरोप
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पिता ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का लगाया आरोप
 
बीकानेर/डीडवाना-कुचामन। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसे लेकर मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, बंगलानगर बीकानेर निवासी विक्रमसिंह ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय पुत्री अन्नपूर्णा कंवर का विवाह वर्ष 2019 में डीडवाना-कुचामन जिले के हुडास निवासी मान सिंह भाटी के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
परिजनों का आरोप है कि 17 मार्च 2026 को दोपहर के समय अन्नपूर्णा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसे ससुराल पक्ष द्वारा आत्महत्या बताया जा रहा है। लेकिन मृतका के पिता ने इसे हत्या या आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला बताया है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि मृतका ने अपनी अंतिम बातचीत में अपने पति पर किसी अन्य महिला से संबंध होने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। आरोप है कि पति मान सिंह भाटी उसे मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था। परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष द्वारा लगातार 4 से 5 लाख रुपये और अन्य सामान की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं करने पर अन्नपूर्णा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मृतका ने पहले भी अपने परिवार को अपनी जान को खतरा होने की जानकारी दी थी।
शिकायत में पति, सास और ससुर सहित अन्य पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं। मृतका के पिता ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: