विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, उल्टी के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, उल्टी के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत
बीकानेर। श्रीकोलायत क्षेत्र के हदां थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हदां निवासी हीराराम पुत्र मंगलाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी जमना देवी 22 वर्षीय अपने पीहर गांव भेलू आई हुई थी। इसी दौरान अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा और उसे उल्टी की शिकायत हुई।परिजन तत्काल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच थानाधिकारी इन्द्रीचंद सोलंकी के निर्देशन में की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत सीने में दर्द और तबीयत बिगडऩे के बाद हुई है
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ