Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर आरोप

Bansal
2 weeks ago
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर आरोप

खुलासा न्यूज,बीकानेर। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने और ससुराल पक्ष पर मारने का आरोप लगाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगानगर के राजियासर की है। जहां पर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर बेटी को जान से मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दी।

 

परिवादी जोराराम पुत्र भंवराराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री सीमा का करीब तीन वर्ष पूर्व 330 आरडी गोपालसर, तहसील सूरतगढ़ निवासी वकील पुत्र जगमालराम के साथ विवाह हुआ था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि विवाह के बाद से ही सीमा को ससुराल पक्ष की ओर से परेशान किया जाता था। पिता के अनुसार पिछले करीब दो वर्षों से सीमा के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। परिवार की ओर से कई बार ससुराल पक्ष को समझाने और पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कथित तौर पर स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

 

 पिता ने यह भी आरोप लगाया कि सीमा को पीहर जाने नहीं दिया जाता था। रिपोर्ट के अनुसार 4 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे सीमा के साथ घटना होने की सूचना अन्य रिश्तेदारों के माध्यम से परिजनों को मिली। इसके बाद सूरतगढ़ में रहने वाले रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और सीमा को उपचार के लिए सिहाग अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे एपेक्स अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: