Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

विवाहिता ने अपने पति सहित इतने लोगों पर करवाया मामला दर्ज, मारपीट धमकी देने

rk
1 week ago
विवाहिता ने अपने पति सहित इतने लोगों पर करवाया मामला दर्ज, मारपीट धमकी देने


विवाहिता ने अपने पति सहित इतने लोगों पर करवाया मामला दर्ज, मारपीट धमकी देने
 खाजूवाला। खाजूवाला क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता गगनदीप कौर पत्नी कुलविंद्र सिंह निवासी चक 22 केवाईडी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पति नशे का आदी है और आए दिन नशे की आपूर्ति को लेकर उसके साथ झगड़ा व मारपीट करता रहता था।
पीडि़ता के अनुसार जब उसने पति के नशे का विरोध किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा कि यदि वह विरोध बंद नहीं करेगी तो बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर लेगा। महिला ने रोप लगाया कि 14 अक्टूबर 2025 की रात आरोपियों ने घर में घुसकर उसके स्त्रीधन और जेवरात चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान में सोने की बालियां, चांदी की पाजेब सहित करीब 55 हजार रुपये नकद शामिल बताए गए हैं।
मामले में कुलविंद्र सिंह, शीतो कौर, संदीप सिंह और भूपेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: