Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

विवाहिता से रेप कर बनाए अश्लील फोटो-वीडियो, शेयर करने की धमकी देकर हड़पे लाखों रुपए

2 months ago
विवाहिता से रेप कर बनाए अश्लील फोटो-वीडियो, शेयर करने की धमकी देकर हड़पे लाखों रुपए

विवाहिता से रेप कर बनाए अश्लील फोटो-वीडियो, शेयर करने की धमकी देकर हड़पे लाखों रुपए

चूरू। जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में विवाहिता से रेप कर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर एक जने के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसआई गिरधारीलाल ने बताया कि तहसील के एक गांव की विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति विदेश में रहते हैं। रतनगढ़ तहसील के एक गांव के एक युवक के ई मित्र से पति द्वारा विदेश से भेजे गए रुपए निकलवाने के लिए वहां जाती थी। इस दौरान युवक से जान-पहचान हो गई।

जान पहचान बढ़ने पर युवक घर आने-जाने लगा। एक दिन मौका पाकर युवक ने उसके साथ रेप किया। विवाहिता की अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर भी ले गया। जहां पर उसके साथ रेप किया।

युवक ने उसको ब्लैकमेल करते हुए पांच साल में 25 लाख रुपए हड़प लिए। एक दिन आरोपी में उसे रतनगढ़ बस स्टैंड बुलाया। जहां उसके चेक व स्टाम्प पर साइन करवाए। उसके बाद आरोपी ने छह जनवरी को उसके खाते से पांच लाख रुपए और निकाल लिए। युवक द्वारा विवाहिता के अश्लील फोटो व वीडियो से ब्लैकमेल कर अब तक कुल 30 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: