Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

1 month ago
इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

 इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

बीकानेर। खाजूवाला कस्बे में स्थित रिद्धि सिद्धि इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम के पास सफाई के दौरान कचरा जलाया जा रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारियां गोदाम तक पहुंच गईं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे कूलर, पंखे, एयर कंडीशनर (एसी) सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय नगर पालिका की दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। जानकारी के अनुसार दमकल वाहन तकनीकी खराबी और ऑपरेटर की अनुपस्थिति के कारण समय पर रवाना नहीं हो पाया। वहीं मौके पर उपलब्ध अग्निशमन यंत्र भी खाली मिले, जिससे शुरुआती राहत कार्य प्रभावित हुआ।

आग की गंभीरता को देखते हुए बीएसएफ के पानी के टैंकरों तथा स्थानीय निजी टैंकरों को मौके पर बुलाया गया। लंबे प्रयासों और पानी की लगातार बौछारों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, अन्यथा आसपास के प्रतिष्ठानों और मकानों तक आग फैलने का खतरा था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: