कोटगेट के पास पंसारी की दुकान में भीषण आग, सामान जलकर खाक, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
कोटगेट के पास पंसारी की दुकान में भीषण आग, सामान जलकर खाक, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
बीकानेर। शहर के कोटगेट के बाहर स्थित केवल जी पंसारी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। आग बुझने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा और आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ