Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले

rk
13 hours ago
बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले

बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले 

नई दिल्ली। विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और डेढ़ साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सुबह करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पुलिस के अनुसार, बिल्डिंग के पहले फ्लोर से 1 शव, दूसरे फ्लोर से 5 शव और सीढ़ियों से 3 शव बरामद किए गए। आशंका जताई जा रही है कि लोग जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन रास्ते में ही फंस गए। दूसरी मंजिल पर मिले मृतकों की पहचान अरविंद जैन (60), अनीता जैन (58), निशांत जैन (35), आंचल जैन (33) और डेढ़ साल के आकाश जैन के रूप में हुई। तीसरी मंजिल पर नितिन जैन (50), शैले जैन (48) और सम्यक जैन (25) मृत पाए गए। पहली मंजिल पर शिखा जैन (45) का शव मिला, जबकि उनके पति नवीन जैन घायल हैं।

स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि कई शव इतने बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। DNA जांच के बाद ही सभी की सही पहचान हो सकेगी।
रेस्क्यू में आई बड़ी दिक्कत

फायर विभाग के अधिकारी मुकेश वर्मा के मुताबिक, आग बिल्डिंग के पिछले हिस्से में लगी थी, जहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। खिड़कियों और बालकनी पर लगी ग्रिल और लोहे की रॉड के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी आई। इसके बावजूद 10–15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें से दो घायल हैं। एक व्यक्ति करीब 30% तक झुलस गया, जिसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हादसे के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट को वजह बता रहे हैं, जबकि कुछ के अनुसार AC में धमाके के बाद आग फैली। फिलहाल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: