Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खेत की ढाणी में लगी भीषण आग, श्रमिक परिवार की जीवनभर की कमाई जलकर राख

3 months ago
खेत की ढाणी में लगी भीषण आग, श्रमिक परिवार की जीवनभर की कमाई जलकर राख
खेत की ढाणी में लगी भीषण आग, श्रमिक परिवार की जीवनभर की कमाई जलकर राख
 
खुलासा ऑनलाइन। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बीती रात एक खेत में बनी ढाणी में अचानक लगी आग ने एक श्रमिक परिवार के सपनों को जलाकर राख कर दिया। घटना के बाद आसपास के किसानों ने प्रशासन को सूचना देकर पीड़ित परिवार की सहायता की मांग की है। गांव मोमासर से थामड़ा रास्ते पर स्थित शंकरलाल पुत्र पूर्णाराम प्रजापत के खेत में बनी ढाणी में रात करीब 8:30 बजे आग लग गई। यहां सब्जी की खेती करने वाला श्रमिक परिवार रहता था।
 
सरदारशहर मंडी में सब्जी बेचकर मेहनत से जुटाई गई करीब ₹2.5 लाख नकदी आग में स्वाहा हो गई। परिवार ने हाल ही में आखातीज पर खरीदी नई वॉशिंग मशीन भी आग की भेंट चढ़ गई। साथ ही गहने और गृहस्थी का लगभग सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ढाणी में लगी आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और पास में रखा करीब 15 क्विंटल चारा भी जलकर राख हो गया। आगजनी से हुए नुकसान के बाद परिवार पूरी तरह मायूस हो गया है।
 
शंकरलाल के अनुसार, घटना के समय परिवार खेत में सब्जी की बाड़ी में काम कर रहा था। तभी झौंपड़े से उठती लपटें देखकर राहगीरों और आसपास के किसानों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की।
ग्रामीणों ने तीन पानी के टैंकर मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग सबकुछ लील चुकी थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद पड़ोसी किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और राहत प्रदान करने की मांग की है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: