Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, हादसे में 9 लोगों की मौत

rk
2 months ago
तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, हादसे में 9 लोगों की मौत

तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, हादसे में 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 लड़कियां भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे इमारत में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई। इसी दौरान दो लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर करीब 30 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी एस.के. दुआ के अनुसार, जब पहली टीम मौके पर पहुंची तो नीचे आग की तेज लपटें और ऊपर घना धुआं था। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही दो लोग इमारत से कूद चुके थे, जिन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

एनडीआरएफ के डिप्टी इंस्पेक्टर विक्की रांगा ने बताया कि टीम करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई थी। उस समय तक फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियां आग बुझाने में लगी थीं। आग से बिल्डिंग अंदर से काफी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण हो गया। एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, हालांकि कूलिंग ऑपरेशन जारी है। इसके बाद इमारत में फिर से सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: