Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

स्लीपर AC बस में अचानक लगी भीषण आग, 9 यात्री झुलसे; एक की मौत

rk
2 months ago
स्लीपर AC बस में अचानक लगी भीषण आग, 9 यात्री झुलसे; एक की मौत

स्लीपर AC बस में अचानक लगी भीषण आग, 9 यात्री झुलसे; एक की मौत

जैसलमेर। जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट AC स्लीपर बस में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में 9 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक व्यक्ति की पालनपुर (गुजरात) में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बनासकांठा जिले के धानेरा में सुबह करीब 3:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार स्वागत ट्रैवल्स की बस नाचना (जैसलमेर) से अहमदाबाद जा रही थी। बस शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे रवाना हुई थी। गुजरात सीमा में प्रवेश करते ही बस में अचानक धुआं भरने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई।

हादसे के समय बस में 16 यात्री सवार थे और अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने किसी तरह इमरजेंसी गेट से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन इससे पहले ही आग तेजी से फैल गई और 9 यात्री बुरी तरह झुलस गए, जबकि 7 अन्य को हल्की चोटें आईं। प्रारंभिक आशंका है कि एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी। हालांकि पुलिस ने अभी तक आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बस में लगी भीषण आग के कारण यात्रियों का सामान, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज भी जलकर राख हो गए। बस संचालक निर्मल रैयानी ने बताया कि सूचना मिलते ही कंपनी की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और यात्रियों व उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल घायलों का धानेरा अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: