Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर:  ढाणी में भीषण आग, नकदी व आभूषण सहित लाखों का नुकसान

5 months ago
बीकानेर:  ढाणी में भीषण आग, नकदी व आभूषण सहित लाखों का नुकसान

बीकानेर:  ढाणी में भीषण आग, नकदी व आभूषण सहित लाखों का नुकसान

खुलासा न्यूज़। छत्तरगढ़ उपखंड क्षेत्र के खारबारा चक 5  स्थित राजेंद्र बावरी की ढाणी में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि ढाणी में रखा करीब तीन लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण तथा जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि आगामी मार्च माह में बेटी की शादी प्रस्तावित थी, जिसके लिए नगदी और आभूषण सुरक्षित रखे गए थे। आगजनी की इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं खारबारा सरपंच किशन लोथिया ने आगजनी की पुष्टि करते हुए प्रशासन को अवगत कराया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस व प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: