Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

सब्जी मंडी में भीषण आग, चार अस्थायी दुकानें जलकर खाक, देखे वीडियो

rk
4 months ago
सब्जी मंडी में भीषण आग, चार अस्थायी दुकानें जलकर खाक, देखे वीडियो

सब्जी मंडी में भीषण आग, चार अस्थायी दुकानें जलकर खाक, देखे वीडियो 

 

खुलासा न्यूज़। खाजूवाला कस्बे में गोगा मेड़ी के पास स्थित सब्जी मंडी में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सब्जी व फल की खोखा-छप्पर की चार अस्थायी दुकानों में फैल गई, जिसमें दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ये अस्थायी दुकानें 11 हजार केवी की विद्युत लाइनों के ठीक नीचे बनी हुई थीं, जिससे पहले भी हादसे की आशंका जताई जा रही थी। अचानक आग की लपटें उठते देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही नगरपालिका की फायर ब्रिगेड और खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग नियंत्रित हो जाने से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी। आगजनी की घटना में सब्जी, फल, लकड़ी के ढांचे और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: