Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

मंत्रियों, अफसरों और कर्मचारियों को लेकर जारी हुए नया सर्कुलर, कटौती को लेकर बड़े फैसले

rk
2 weeks ago
मंत्रियों, अफसरों और कर्मचारियों को लेकर जारी हुए नया सर्कुलर, कटौती को लेकर बड़े फैसले

खुलासा न्यूज,बीकानेर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पीएम नरेन्द्र मोदी ने बीते दिनों देशवासियों को लेकर अपीली की थी। जिसका असर राजस्थान पर भी हुआ। सीएम ने अपने काफिले को छोटा कर दिया था। जिसके बाद प्रदेश के मंत्रियों, अफसरों, कर्मचारियों को लेकर सर्कुलर जारी किया गया हे। जिसमें इन सभी तरह पर कई तहर के खर्च में कटौती की गयी है।

 

 मंत्रियों, अफसरों और कर्मचारियों की सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा पर रोक लगा दी है। वित्त विभाग ने फ्यूल बचाने के साथ सरकारी विभागों में खर्च घटाने के लिए गाइड लाइन भी जारी की है। सभी विभागों को इसका कठोरता से पालन करने का आदेश दिया गया हैं।

 


वित्त विभाग के सर्कुलर के अनुसार-अब सरकारी विभागों और सरकारी संस्थाओं में नए खरीदे जाने वाले वाहन ईवी ही होंगे। मौजूदा पेट्रोल-डीजल के वाहनों को फैजमेनर में ईवी में बदला जाएगा।
पहले फेज में शहरों में कामकाज वाले अफसरों के लिए नए वाहन ईवी ही खरीदे जाएंगे। सरकार में ठेके पर लिए जाने वाले वाहनों में भी धीरे-धीरे ईवी की अनिवार्यता लागू की जाएगी।

 


एक ही दिशा में रहने वाले अफसर और कर्मचारियों को दफ्तर आने-जाने के लिए कार पुलिंग के आदेश दिए गए हैं। सरकारी और प्राइवेट दोनों वाहनों में कार पुलिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
होटलों में सरकारी विभागों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, पीएसयू की बैठकों और कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। बैठकों से लेकर सभी तरह के आयोजन सरकारी भवनों में ही होंगे।


सीएम और मंत्रियों ने काफिलों में वाहन घटा दिए हैं। अब काफिले वाले सभी पदाधिकारियों को वाहनों की संख्या कम करनी होगी। काफिलों में गैर जरूरी वाहन नहीं रहेंगे। प्रदेश में ई-व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक्शन प्लान बनेगा। अभी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लंबित प्रस्तावों को तत्काल मंजूरी दी जाएगी।

 


सरकार में जहां तक संभव हो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही मीटिंग करने को कहा है, फिजिकल बैठकें कम से कम करने पर जोर देने के निर्देश हैं। सरकारी कामकाज में ई-ऑफिस, ई-फाइल का उपयोग सुनिश्चित करना होगा। चि_ी और फाइल भेजने की जगह राज-काज पोर्टल के उपयोग को प्राथमिकता देने के आदेश दिए गए हैं।


सरकारी ट्रेनिंग कार्यक्रमों में कर्मचारियों,अफसरों को एक जगह जुटाने की जगह ऑनलाइन ट्रेनिंग देनी होगी।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली में अब पी.एम. सूर्यघर योजना के तहत घरेलू सोलर एनर्जी प्लांट लगाने पर जोर देना होगा। गैर कृषि कार्यों में यूरिया के उपयोग कम से कम करने और फर्टिलाइजर का उपयोग तर्कसंगत बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएाग।

 


सरकारी भवनों में बिजली के लिए सोलर प्लांट लगाए जाएंगे, सोलर प्लांट लगाना सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। सर्कुलर में सरकारी दफ्तरों में बिजली बचाने के लिए खास ध्यान रखना होगा। अफसर कर्मचारियों को दफ्तर से जाने से पहले लाइट, पंखे, कूलर, एसी सहित बिजली के सभी उपकरणों को बंद करके जाना होगा, सर्कुलर में इसके लिए खास हिदायत दी गई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: