Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में नशे पर वार: कार से एमडी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

rk
2 months ago
बीकानेर में नशे पर वार: कार से एमडी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर में नशे पर वार: कार से एमडी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विजेंद्र कुमार सीला के अनुसार 1 अप्रैल की रात गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए अंसल कॉलोनी, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के पास एक बिना नंबर की संदिग्ध कार को रुकवाया गया।

तलाशी के दौरान कार में सवार रामेश्वर भादू पुत्र देवाराम जाट निवासी बंगला नगर के कब्जे से करीब 100 ग्राम एमडी  बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर लिया और वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस मामले में यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है और इससे क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: