Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मेडिकल कॉलेज: 12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चिकित्सक समूह ने किया योगाभ्यास

1 month ago
मेडिकल कॉलेज: 12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चिकित्सक समूह ने किया योगाभ्यास

मेडिकल कॉलेज: 12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चिकित्सक समूह ने किया योगाभ्यास

विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल ने बतौर मुख्य अतिथि भागीदारी निभाकर किया योगाभ्यास

डॉ.पिंटू नाहटा  ने डॉक्टर्स को कराया योगाभ्यास

बीकानेर, 21 जून 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसपी मेडिकल कॉलेज परिसर में एक विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
 हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पिंटू नाहटा, ऋषिका व्यास एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में बीकानेर जिले के  लगभग सभी डॉक्टरों ने एक साथ योगाभ्यास  किया। इस दौरान डॉ. नाहटा ने योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया तत्पश्चात उन्होनें अपने स्वयं की यौगिक मुद्राएं प्रेरणा हेतु प्रस्तुत की जिसमें , अर्द्धमत्स्यासन,  सर्वांगआसन, धनुरासन  शीर्षासन  पश्चिमोत्सासन  मयुरासन तथा हलासन आदि प्रमुख रहे ।

 विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने चिकित्सक होने के नाते विशाल चिकित्सकीय समूह के साथ भाग लेकर  योगाभ्यास किया , इस दौरान उन्होंने स्वयं विभिन्न प्रकार की आकर्षक एवं संतुलित योग मुद्राएं प्रस्तुत की जिसमें शीर्षासन प्रमुख रहा।  उन्होंने अपने मुख्य अतिथि संबोधन के दौरान योग को आधुनिक चिकित्सा पद्धति से जोड़कर मरीजों को कम लागत में उपचार करने की सलाह दी। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार  का विशेष सहयोग रहा। डॉ. सुरेन्द्र ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धती है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है।
डॉ. सुरेंद्र कुमार ने उपस्थित समस्त चिकित्सक समूह को अपनी  चिकित्सा पद्धति में योग को जोड़ने आह्वान भी किया जिससे मरीजों को योगाभ्यास के माध्यम से रोग को दूर करने का भी अभ्यास बना रहे ।

 उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी डॉक्टरों की सराहना की और इसे एक स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। 

डॉ. महेश शर्मा ने मनुष्य के स्वस्थ जीवन में योग की उपयोगिता के बारे में बताया।  डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि योग की महत्वता वैश्विक स्तर पर भी मानी जा रही है और योग पद्धति द्वारा उपचार हेतु विशेष शोध किए जा रहे हैं। 

  डॉ. राहुल हर्ष ने कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए सभी चिकित्सक संगठनों,  एवं रेजिडेण्ट डॉक्टर्स एसोसिएशन सहित आईएमए का आभार व्यक्त किया । 

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी ,  संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी, डॉ. अशोक सिंघल, डॉ. आरपी गुप्ता, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया, आईएमए से डॉ.  हरमीत, डॉ. अनंत, आरएमसीटीए के डॉ. विजय तुन्दवाल, डॉ. विनोद छींपा, डॉ. गुंजन सोनी , डॉ. माणक गुज, रनी डॉ. आरके काजला, डॉ. भूपेंद्र शर्मा। डॉ. नीति शर्मा, डॉ. रंजन माथुर, डॉ. दिनेश चौधरी,  डॉ. बीएल खजोटीया,  डॉ. संदीप गुप्ता,  आरडीए बीकानेर अध्यक्ष डॉ. सुखवीर, डॉ. मोहम्मद अबरार, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष,  गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मुकेश वाल्मीक,  सहित अन्य गणमान्य डॉक्टर्स उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में सामूहिक योग सत्र के साथ-साथ योग के लाभों पर चर्चा भी की गई, जिससे सभी प्रतिभागियों में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य के निजी सचिव विनय गोस्वामी ने किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: