बीकानेर में यहां लगा है मेगा ट्रेड फेयर और फैमिली फन पार्क, आपने देखा या नहीं
बीकानेर में यहां लगा है मेगा ट्रेड फेयर और फैमिली फन पार्क, आपने देखा या नहीं
बीकानेर। भीषण गर्मी के बीच सादुल क्लब मैदान में आयोजित 'मेगा ट्रेड फेयर और फैमिली फन पार्क' बीकानेरवासियों के मनोरंजन, खानपान और शॉपिंग का सबसे पसंदीदा ठिकाना बन गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते शाम होते ही मैदान में हर उम्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां खरीददारी, स्वाद और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मेला संचालक सुनील सिंह व साबिर खान ने बताया कि इस बार बीकानेरवासियों के लिए विशेष रूप से 'मेट्रो डिज्नीलैंड' थीम तैयार की गई है। मेले का भव्य प्रवेश द्वार, न्यूयॉर्क सिटी थीम, नियाग्रा फॉल और विशेष एनिमेटेड सेल्फी पॉइंट्स युवाओं और परिवारों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं।
बच्चों और युवाओं के लिए अत्याधुनिक और रोमांचक झूलों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके साथ ही, शॉपिंग के शौकीनों के लिए देश के कोने-कोने से आए स्टॉल्स पर घरेलू सामान, लेटेस्ट फैशन, हैंडीक्राफ्ट्स और किचन प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। फूड ज्जोन में विभिन्न प्रांतों के प्रसिद्ध व्यंजनों का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। आगंतुकों की सुविधा के लिए ग्राउंड परिसर में ही निशुल्क पार्किंग, सुरक्षा, साफ-सफाई और ठंडे पानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ