Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मेहन्दी रस्म के साथ भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के कार्यक्रम शुरू, पूर्ण की तैयारियां

Bansal
7 months ago
मेहन्दी रस्म के साथ भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के कार्यक्रम शुरू, पूर्ण की तैयारियां

मेहन्दी रस्म के साथ भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के कार्यक्रम शुरू, पूर्ण की तैयारियां

बीकानेर, 27 जनवरी। भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बुधवार को आयोजित होने वाले 20वें सामूहिक विवाह समारोह की पूर्व संध्या पर मंगलवार को प्रधान ट्रस्टी श्रीमती पाना देवी और ट्रस्टी श्रीमती सुशीला वर्मा ने महेन्दी रस्म के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की।
श्रीमती पाना देवी ने बताया कि भावना मेघवाल मेमारियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में जिन 61 कन्याओं का कन्यादान किया जाएगा, उनकी महेन्दी रस्म पूर्ण कर विवाह कार्यक्रमों की शुरूआत की। श्रीमती सुशीला वर्मा ने बताया कि बुधवार का दिन सभी के लिए गौरवपूर्ण होगा। ट्रस्ट के प्रयासों से इन परिवारों के उन घरों में खुशियां आएंगी, जिन परिवारों ने लम्बे समय से अपनी बेटियों के विवाह के सुनहरे सपने संजोए थे। प्रधान ट्रस्टी श्रीमती पाना देवी ने अवगत करवाया कि हर पिता का ख्वाब होता है कि वह अपनी बेटी को उसके ससुराल खुशियों के साथ विदा करे। यह ट्रस्ट का सौभाग्य है कि केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा लगातार सामूहिक विवाह का 20वां आयोजन किया जा रहा है, जिसमें धूमधाम से 61 कन्याओं का कन्यादान किया जाएगा। इसके साथ मेघवाल समाज के प्रतिभावान 350 छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा। इसके साक्षी प्रदेश और देशभर से गणमान्य नागरिक बनेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS
Share: