Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

तबादलों के नाम पर शिक्षकों में भय पैदा कर शैक्षिक ढांचे को कमजोर करने के विरोध में निदेशक (मा शि) को दिया ज्ञापन*

2 weeks ago
तबादलों के नाम पर शिक्षकों में भय पैदा कर शैक्षिक ढांचे को कमजोर करने के विरोध में निदेशक (मा शि) को दिया ज्ञापन*
तबादलों के नाम पर शिक्षकों में भय पैदा कर शैक्षिक ढांचे को कमजोर करने के विरोध में निदेशक (मा शि) को दिया ज्ञापन*
 बीकानेर 14/07/2026, राजस्थान शिक्षक संघ (शे) एसटीएफआई बीकानेर द्वारा प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित के नेतृत्व में निदेशक माध्यमिक शिक्षा को अन्याय पूर्ण और शिक्षकों में भय पैदा करने के लिए किए गए तबादलों के विरोध मे प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर ज्ञापन दिया गया।
 प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित ने बताया कि सत्र के प्रारंभ में जहां नामांकन अभियान का कार्यक्रम चल रहा है उस दौरान हजारों शिक्षकों को तबादलों के नाम पर प्रताड़ित कर शैक्षिक ढांचे को कमजोर किया जा रहा है। तबादलों में मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार किया गया है, बदले की भावना से तबादले किए हैं, अच्छा कार्य करने वाले, असाध्य रोग से पीड़ित, विधवा और विकलांग लोगों को भी दूरस्थ स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। ऐसी परिस्थिति में पूरे प्रदेश की स्कूलों में अव्यवस्थाएं हो रही है जिसका नामांकन पर प्रतिकूल प्रभाव जल्दी ही देखने को मिलेगा। तबादलों से स्कूलों में असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई है। कई स्कूल शिक्षक विहीन हो गए हैं। ऐसी स्थिति में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की बात करना बैमानी होगी।
 प्रदेश उपाध्यक्ष हुक्माराम झोरड़ ने बताया कि प्रदेश का शिक्षक अब चुप नहीं बैठेगा। शैक्षिक ढांचे को बचाने के लिए मुखर होकर सरकार के दमन और तानाशाही का मुकाबला करेगा। संगठन सरकार से मांग करता है कि बदले की भावना और मानवीय संवेदनाओं के विपरित किये गये तबादले निरस्त किये जावें, अन्यथा पूरे प्रदेश में पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री और सरकार की होगी।
       आज के ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष हुक्माराम झोरड़, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी, नगर अध्यक्ष मनीष ठाकुर, नगर मंत्री देवेंद्र जाखड़, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीरबलराम रैगर, प्रवक्ता रवींद्र विश्नोई, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुंदरलाल विश्नोई आदि शामिल रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: