Khulasa Online
Breaking
• बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, पहले फेज में इतने हुआ प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु के इतिहास में भी सबसे ज्यादा इतने प्रतिशत पड़े वोट • होर्मुज पर ट्रंप का फाइनल राउंड, नाकेबंदी के बीच सेना को दिया ये बड़ा आदेश • भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जले, कोई नहीं बचा • चुनाव से ठीक पहले खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी को आतंकी कहने पर फंसे कांग्रेस प्रमुख • होर्मुज में फिर बिगड़े हालात : ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, तीन पर की गोलीबारी • बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, पहले फेज में इतने हुआ प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु के इतिहास में भी सबसे ज्यादा इतने प्रतिशत पड़े वोट • होर्मुज पर ट्रंप का फाइनल राउंड, नाकेबंदी के बीच सेना को दिया ये बड़ा आदेश • भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जले, कोई नहीं बचा • चुनाव से ठीक पहले खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी को आतंकी कहने पर फंसे कांग्रेस प्रमुख • होर्मुज में फिर बिगड़े हालात : ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, तीन पर की गोलीबारी

राजस्थान में 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते इन जिलों में स्कूलों का टाइम बदला, 3 जिलों में मनरेगा के समय में बदलाव

rk
7 hours ago
राजस्थान में 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते इन जिलों में स्कूलों का टाइम बदला, 3 जिलों में मनरेगा के समय में बदलाव

राजस्थान में 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते इन जिलों में स्कूलों का टाइम बदला, 3 जिलों में मनरेगा के समय में बदलाव

जयपुर। राजस्थान में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के कारण जयपुर के बाद कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में स्कूलों का टाइम बदला गया है। कोटा में 24 अप्रैल से 12वीं क्लास का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया है।,

दौसा में 24 अप्रैल से 2 मई तक 8वीं क्लास का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर के 12 बजे तक कर दिया गया है। जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में 8वीं क्लास तक के बच्चों का समय सुबह 7:30 से 12:00 बजे तक कर दिया है। दौसा, जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक कर दिया है।

बीकानेर, झुंझुनूं और जैसलमेर में महात्मा गांधी नरेगा योजना (मनरेगा) के समय में बदलाव किया गया है। अब मजदूर सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक ही काम करेंगे। इस 7 घंटे की शिफ्ट में कोई रेस्ट पीरियड नहीं होगा।

उधर, श्रीगंगानगर में दो दिन बाद हल्की बारिश की संभावना है। जयपुर में बीते 24 घंटे के दौरान दिन का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ गया है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 24 अप्रैल से राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा

पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी इलाकों में मौसम साफ रहा। कोटा, पिलानी, चित्तौड़गढ़, चूरू, में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 43.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू समेत उत्तर-पूर्व के जिलों में बुधवार को दिनभर हल्की से मध्यम गति की धूलभरी हवा चली।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: