Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, 83 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

1 month ago
योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, 83 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, 83 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर गंगाशहर स्थित राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में तीन दिवसीय नि:शुल्क विशेष योग शिविर का समापन

महिलाओं की रही उल्लेखनीय भागीदारी, नि:शुल्क ब्लड जांच शिविर भी लगा

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर गंगाशहर स्थित राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के योग भवन में आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क विशेष योग शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर में 83 प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।
शिविर का आयोजन राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के तत्वावधान में जन शिक्षण संस्थान बीकानेर, जैन महिला मंडल, खत्तरगच्छ महिला मंडल, सेवा भारती हॉस्टल के विद्यार्थियों तथा आईसीएसआई संस्थान के सहयोग से किया गया। समापन अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के उपाध्यक्ष श्रीभगवान अग्रवाल रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लक्ष्मीनाथ नगर के संघचालक ब्रह्मदत्त आचार्य, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश उमेश आचार्य, महेश उपाध्याय, सेवा भारती के सावरलाल मोदी, आईसीएसआई की खुशबू कोठारी, जैन महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेम कंवर नवलखा तथा खत्तरगच्छ महिला मंडल की श्वेता जैन ने अपनी-अपनी टीमों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। योगाचार्य श्रीरतन तम्बोली ने योग क्रिया सम्पन्न कराई। उन्होंने योग के फायदे भी बताए।

संस्थान के मंत्री बनवारीलाल शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथियों का परिचय एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। आयोजन की व्यवस्थाओं में कार्यकारिणी सदस्य संतोष व्यास, महावीर उपाध्याय, कुणाल तंवर, कविता सुथार, सुनीता प्रजापत, कृष्णा कच्छावा, नीतू गोयल, शंकरलाल माली एवं मयंक बोथरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

समापन पर प्रतिभागियों को प्राकृतिक एवं अंकुरित आहार का अल्पाहार कराया गया। साथ ही डॉ. बी. लाल लैबोरेटरी के सहयोग से नि:शुल्क ब्लड जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें खुशबू पंचारिया की विशेष भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: