Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

एमजीएसयू का बड़ा आदेश अब सप्लीमेंट्री आने पर छात्र आगामी कक्षा में एडमिशन नहीं ले पाएगा, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

rk
4 days ago
एमजीएसयू का बड़ा आदेश अब सप्लीमेंट्री आने पर छात्र आगामी कक्षा में एडमिशन नहीं ले पाएगा, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन


एमजीएसयू का बड़ा आदेश अब सप्लीमेंट्री आने पर छात्र आगामी कक्षा में एडमिशन नहीं ले पाएगा, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
बीकानेर।  महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के नए नियम संशोधन-2026 के विरोध में श्रीगंगानगर में एनएसयूआई नए कलेक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की और इसे छात्र हितों के साथ खिलवाड़ बताया।छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री, कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से इस आदेश को वापस लेने का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा।जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान ने कहा- विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लाया गया यह नया नियम पूरी तरह कानूनन गलत है। अब स्नातक या स्नातकोत्तर परीक्षा में किसी भी विषय में सप्लीमेंट्री आने पर छात्र आगामी कक्षा में एडमिशन नहीं ले पाएगा। उसे सप्लीमेंट्री क्लियर करने के लिए 6 महीने इंतजार करना पड़ेगा। इससे हजारों छात्रों को डिग्री हासिल करने में 2-3 साल की जगह 5 साल लग जाएंगे।इस संशोधन की कोई पूर्व सूचना न महाविद्यालयों को दी गई और न ही विद्यार्थियों को। अचानक थोपे गए इस आदेश से पूरे जिले में छात्रों में भारी असमंजस और गुस्सा फैल गया है।एनएसयूआई ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उच्च शिक्षा मंत्री और विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस विवादित नियम संशोधन-2026 को तुरंत वापस नहीं लिया तो जिलेभर में छात्र आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार, विश्वविद्यालय प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सम्यक भादू, महासचिव वरजिन्द्र सिंह, सचिव यश गोयल, दीपांशु वर्मा व जितेन्द्र भाटी, कृष्णा शर्मा, आयुष नारंग, पारस शर्मा, युवराज अग्रवाल, रमन सुथार, काव्य कथुरिया सहित एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: