Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एमजीएसयू में 7 जून को मनाया जाएगा 23वां स्थापना दिवस

1 month ago
एमजीएसयू में 7 जून को मनाया जाएगा 23वां स्थापना दिवस

खुलासा न्यूज,बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का 23वां स्थापना दिवस समारोह 7 जून रविवार को प्रात: 11 बजे आयोजित किया जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम-उषा योजना के अंतर्गत निर्मित भवनों का ऑनलाइन लोकार्पण किया जाएगा।

 


ऑनलाइन समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे करेंगे। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 


कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर पूर्व विधायक  सिद्धि कुमारी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत तथा विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

 


समारोह का आयोजन महर्षि शौनक भवन, कुलगुरु सचिवालय, विश्वविद्यालय परिसर में होगा। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आमजन से कार्यक्रम में ऑनलाइन सहभागिता करने का आग्रह किया है।


यह जानकारी कुलसचिव यशपाल आहूजा ने दी। देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के उच्च शिक्षा संस्थानों को और अधिक संसाधन युक्त बनाने और रोजगारोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के रूप में विकसित की गई योजना का शुभारम्भ 20 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इसके लिए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय को 20 करोड़ रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ। इस प्राप्त अनुदान से विश्विद्यालयों में नवीन भवनों के निर्माण के साथ प्रयोगशाला उपकरण, प्रयोगशाला आधुनिकीकरण के कार्य करवाए गए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: