Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

एमजीएसयू के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने बीकानेर वेलनेस सेंटर का औपचारिक भ्रमण किया

1 month ago
एमजीएसयू के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने बीकानेर वेलनेस सेंटर का औपचारिक भ्रमण किया

एमजीएसयू के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने बीकानेर वेलनेस सेंटर का औपचारिक भ्रमण किया
बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने बीकानेर वेलनेस सेंटर का औपचारिक भ्रमण किया। कुलगुरु महोदय ने सेंटर में संचालित आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, योग, पंचकर्म एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया तथा विभिन्न थेरेपी कक्षों एवं प्रशिक्षण सुविधाओं को भी देखा। बीकानेर वेलनेस सेंटर के निदेशक श्री अनिल जुनेजा एवं डॉ. वत्सला गुप्ता ने सेंटर की कार्यप्रणाली, उपचार पद्धतियों, अनुसंधान संभावनाओं आदि की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सेंटर में उपलब्ध सभी सुविधाएं और रोगियो को दी जाने वाली सभी सेवाओं का जिसमे पंचकर्म, षट्क्रियाओ, विरेचन, योग, मानसिक स्वास्थ्य आदि सभी थेरेपी को बताया। कुलगुरु महोदय ने प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इस प्रकार की इंटीग्रेटेड पहल की सराहना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों में योग विभागाध्यक्ष डॉ अनिल दुलार, उपकुलपति डॉ प्रकाश सहारण एवं यूनिसेफ कॉर्डिनेटर डॉ अमित कुमार पांडे भी शामिल थे तथा वेलनेस सेंटर की की पूरी टीम में चालाना हॉस्पिटल के डॉ विजय कुमार चालना, डॉ शिव प्रसाद भाम्भू( आयुर्वेद विभाग) निदेशक अनिल जुनेजा एवं प्रतीक चालाना , डॉ वत्सला गुप्ता (प्राकृतिक चिकित्सा विभाग), रिधि डुमरा (मनोविशेषज्ञ) आकांक्षा माथुर, अमनराज राजपुरोहित (योगाचार्य) आदि ने कुलगुरु को पुष्पगुच्छ, शाल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय एवं बीकानेर वेलनेस सेंटर के मध्य शैक्षणिक सहयोग, छात्र प्रशिक्षण, संयुक्त शोध, कौशल विकास कार्यक्रम आदि पर सकारात्मक चर्चा हुई। आचार्य जी ने अपने अनुभव साझा किए एवं भविष्य में सेंटर को अधिक सुदृढ़ और विकसित होने की शुभकामनाएं दी। बीकानेर वेलनेस सेंटर का उद्देश्य आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा को वैज्ञानिक एवं शोधपरक दृष्टिकोण के साथ समाज तक पहुँचाना तथा युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: