Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एमजीएसयू के पेपर में सबसे बड़ी लापरवाही आई सामने, विद्यार्थी हुए परेशान

4 months ago
एमजीएसयू के पेपर में सबसे बड़ी लापरवाही आई सामने, विद्यार्थी हुए परेशान


एमजीएसयू के पेपर में सबसे बड़ी लापरवाही आई सामने, विद्यार्थी हुए परेशान
बीकानेर। आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर विवादों में रहने वाले महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर बुधवार को फिर बवाल मच गया। जब प्रश्न पत्र में उससे संबंधित प्रश्नों की बजाय पूर्व में पढ़ चुके पाठ्यक्रम के प्रश्नों का पेपर थमा दिया गया। हालात यह हुए की जब विद्यार्थियों को वो पेपर हल करने को मिला तो वे हक्के बक्के रह गये। हालांकि परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों ने इसको लेकर आपत्ति भी दर्ज करवाई। किन्तु उनकी आपत्ति को यह कहते हुए दरकिनार कर दिया गया कि यह परीक्षा केन्द्राधीक्षक के बस की बात नहीं। विवि इसको लेकर निर्णय करेगा। आपको जैसा पेपर हल करना है वैसा हल कर दें।जानकारी के अनुसार बुधवार को बी.एड सेमेस्टर-1 की लैग्वेंज एक्रोस द क्यूरिकिलिम परीक्षा निर्धारित थी। जब परीक्षा हॉल में छात्रों को प्रश्नपत्र बांटे गए,तो बाहर का टाइटल बिल्कुल सही था। लेकिन जैसे ही छात्रों ने पेपर खोला,अंदर के प्रश्न लर्निंग एंड टींचिग से संबंधित पेपर के अधिकांश प्रश्न मिले। बताया जा रहा है कि लर्निंग एंड टींचिग का पेपर 5 मार्च को ही सम्पन्न हुआ है। इस पर विद्यार्थियों ने तत्काल वीक्षकों को इस बारे में बताया। परीक्षा केंद्रों पर पड़ताल के बाद सामने आया कि विद्यार्थियों की बात उचित है। किन्तु प्रशासन ने इसी प्रश्नपत्र को ही हल करने के दिशा निर्देश देते हुए अपनी मजबूरी जाहिर कर दी। इस पर विद्यार्थियों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़़ा।
​छात्रों ने दर्ज कराई लिखित शिकायत
विश्वविद्यालय प्रशासन की इस घोर लापरवाही और अव्यवस्था के खिलाफ छात्रों का धैर्य टूट गया और परीक्षार्थियों ने इस पूरे मामले को लेक र अपनी लिखित आपत्ति केन्द्राधीक्षकों को दर्ज करवा दी है।
जिसमें गलत प्रश्नपत्र के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए बोनस अंक देने,गंभीर लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने,परीक्षा प्रणाली में सुधार करने ताकि भविष्य में किसी भी विद्यार्थी के भविष्य के साथ ऐसा खिलवाड़ न हो जैसी मांगे रखी है।
ये बोले परीक्षा नियंत्रक
हां यह शिकायत सामने आई है कि संबंधित पेपर की बजाय कुछ अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न पेपर में थे। इसको लेकर परिवेदना समिति को मामला सौंप दिया गया है। विद्यार्थी निश्चित रहे उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।
राजाराम चोयल,परीक्षा नियंत्रक

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: